Home Punjab>Ludhiana Ludhiana : नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Ludhiana : नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

0
Ludhiana :  नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

लुधियाना – थाना मेहरबान के अधीन रेप केस में पीड़ित किशोरी का पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गर्भपात करवाया था। 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में, किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज आरोपी के डीएनए के साथ जांच करवाने के लिए भ्रूण को पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दोनों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिये भेजे जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाही की जाएंगी। रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगाया जा सकेगा कि उक्त आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया था या नहीं। इस मामले की जांच में डाक्टरों का विशेष पैनल गठित है।

बता दें 31 जुलाई को थाना मेहरबान की पुलिस ने 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की थी। इसके अनुसार बगल के कमरे में रहने वाले युवक ने बच्ची से रेप किया। बच्ची के पेट को देखकर मां शक हुआ और जांच करवाने पर बेटी गर्भवती पाई गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना कोर्ट ने बच्ची का गर्भपात कराने का आदेश दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here