Home Punjab>Moga Punjab : मनी एक्सचेंज पॉल मर्चैट पर हुई लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab : मनी एक्सचेंज पॉल मर्चैट पर हुई लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab : मनी एक्सचेंज पॉल मर्चैट पर हुई लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा – जिले के सब डिवीजन बाघापुराना में कोटकपुरा रोड पर स्थित मनी एक्सचेंज पॉल मर्चैट की दुकान से लूट मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना 10 अगस्त 2024 की है, जब दुकान पर 3 युवक कार में आए और खिलौना पिस्तौल के बल पर 2 लाख 23 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी दलवीर सिंह सिद्धू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान गुरपिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर, अजय पुत्र बोहड़ सिंह निवासी लक्खो व बहराम जिला फिरोजपुर और हैप्पी पुत्र दरबारा सिंह निवासी सोढ़ी कलां जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की।  गाड़ी गुरपिंदर पुत्र बलविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के नाम पर रजिस्टर्ड है। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम इसलिए दिया गया था, क्योंकि गुरपिंदर सिंह को अपनी कार की किस्त भरनी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खिलौना पिस्तौल से बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से  एक वर्ना कार, खिलौना पिस्तौल और 30 हजार रुपए बरामद किए है। जांच दौरान घटना में इस्तेमाल सिल्वर कलर का जाली नंबर (पीबी10 एके 0222) लगाया था, जिसका असली नंबर यूपी (11सीके 0188) पाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि  तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here