मामले में परिवहन निगम की बस को कब्जे में लिया , ड्राइवर से भी की गई पूछताछ
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में एक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के ड्राइवर को हिरासत में लिया है ।जबकि हिमाचल परिवहन निगम की बस को भी अपने कब्जे में लिया है । दरअसल 19 अगस्त की रात लगभग साढ़े दस बजे ऊना से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव भैरा में परिवहन निगम की इस बस ने चंडीगढ़ धर्मशाला हाईवे पर खड़े एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी । इसमें स्कूटर चालक कुलवंत सिंह(43) की मौके पर ही मौत हो गई थी ।
कुलवंत सड़क किनारे खड़े स्कूटर से निकलने का प्रयास कर रहा था । इसी दौरान हिमाचल परिवहन निगम की धर्मशाला डिपो की हरिद्वार से शाहपुर जा रही बस ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी , जिसके कारण स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल इस बस का पता लगाया और उसे कब्जे में ले लिया । वहीं इस बस के ड्राइवर को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पुलिस के अनुसार इस मामले में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल से सम्बन्धित जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं ।