Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Gandhi Vanita Ashram में वार्डन पर हुए हमले में मामला दर्ज, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: Gandhi Vanita Ashram में वार्डन पर हुए हमले में मामला दर्ज, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Gandhi Vanita Ashram में वार्डन पर हुए हमले में मामला दर्ज, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गांधी वनिता आश्रम में बीते दिन सुबह महिला होमगार्ड अमृत कौर पर 7 लड़कियों ने भागने की नाकाम कोशिश के दौरान पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया था। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

इस मामले को लेकर एसीपी निर्मल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वार्डन पर हुए हमले को लेकर उनकी टीम ने युवतियों के खिलाफ 307, 323, 386, 358 और 120 बी आईपीसी के तहत थाना डिविजन नंबर 2 में मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी ने कहा कि माइनर बच्चियां होने के चलते आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिन सुबह आश्रम की दीवार ऊंची होने के कारण लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वार्डन की मुस्तैदी के चलते वह भागने में असफल रहीं।

इस घटना में वार्डन के सिर पर लड़कियों ने हमला करके उसका सिर फोड़ दिया था। सिविल अस्पचाल में भर्ती घायल होमगार्ड महिला कर्मी अमृत कौर के सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं बीते दिन थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की। 7 लड़कियों में से 3 लड़कियां हत्या के केस, 2 ड्रग तस्करी के केस तथा 2 लड़कियां चोरी के केस में संलिप्त हैं। इस दौरान सातों लड़कियों ने साजिशन भागने की कोशिश की थी, लेकिन भागने में वह नाकाम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here