Home Haryana Aba Restaurant में पिलाया जा रहा था हुक्का, Manager और Cashier पर केस दर्ज, देखें वीडियो

Aba Restaurant में पिलाया जा रहा था हुक्का, Manager और Cashier पर केस दर्ज, देखें वीडियो

0
Aba Restaurant में पिलाया जा रहा था हुक्का, Manager और Cashier पर केस दर्ज, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों में पाबंदी के बावजूद हुक्का परोसने का ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर में हुक्का परोसने और पीने को लेकर 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है। चंडीमंदिर पुलिस स्टेशन के अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आबा रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है।

जिसके बाद पुलिस टीम के साथ रात 8:50 पर रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां पुलिस ने तीन फ्लेवर हुक्के समेत अन्य सामान बरामद किया गया। मौके पर पांच व्यक्तियों को हुक्का पीते पाया गया। वहीं पुलिस ने कर्रवाई करते रेस्टोरेंट के मैनेजर और कैशियर पर भी मामला दर्ज किया गया। जिनकी पहचान अंकुश, संदीप कुमार, वंश, विनय गर्ग, जसपिंदर, अंमित कश्यप और रजत सूद के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here