Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: महिला से फोन छीनकर भागते 2 लुटेरे गिरफ्तार, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

Jalandhar News: महिला से फोन छीनकर भागते 2 लुटेरे गिरफ्तार, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: महिला से फोन छीनकर भागते 2 लुटेरे गिरफ्तार, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी के अंतगर्त आते बलदेव नगर में महिला का फोन छीनकर भाग रहे 2 बाइक सवार को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों को खंबे से बांधकर जमकर छित्तर परेड की। मिली जानकारी के अनुसार महिला किसी काम से जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार 2 झपटमार महिला के हाथ से फोन छीनकर भागने लगे। वहीं महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिसके चलते कुछ ही दूरी पर लोगों ने दोनों लुटेरों को काबू कर लिया। दोनों युवकों की छित्तर परेड करने के बाद घटना की सूचना रामा मंडी पुलिस को दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान मलखान के रूप में हुई है, जबकि दूसरे साथी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक गुमराह कर रहे है। जिसके चलते दोनों को थाने ले जाकर दोबारा से पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here