Home National मामूली बात को लेकर हुई फायरिंग, तीन को लगी गोली, मचा हड़कंप

मामूली बात को लेकर हुई फायरिंग, तीन को लगी गोली, मचा हड़कंप

0
मामूली बात को लेकर हुई फायरिंग, तीन को लगी गोली, मचा हड़कंप

नई दिल्ली – बिहार के नालंदा में हमलावरों ने तीन लोगों को गोली मार दी। मामला जिले के चिकसौरा थाना इलाके के कोरावा गांव का है। हमलावरों ने तीन लोगों को मारपीट करने के बाद खदेड़कर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला सड़क पर गाड़ी साइड लेने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ है। घायलों की पहचान शिव प्रसाद के 48 वर्षीय पुत्र सिद्धनाथ प्रसाद, पारबिगहा गांव निवासी मुन्ना कुमार(22)और कोरावा गांव निवासी विजेंद्र प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिद्धनाथ प्रसाद के पुत्र बिट्टू कुमार अपनी कार से पटना जा रहा था। इसी बीच जलालपुर मोड़ के पास गाड़ी पैदल जा रहे कोरावा गांव निवासी सन्नी कुमार और अरविंद प्रसाद में कार लग गई उसके बाद गाली गलौज हुई और दोनों के बीच हाथापाई हुई। बिट्टू घर वापस आकर इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी उसके पिता अपने अन्य साथियों के साथ कोरावा गांव पहुंचे जहां उन्होंने अरविंद कुमार से गाली गलौज करने लगे।

अरविंद प्रसाद आग बबूला होकर अपने अन्य सहयोगियों को बुलाकर पहले तो लाठी डंडे से पिटाई कर दी उसके बाद घर से हथियार निकाल कर गोलीबारी करने लगा। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। थाना प्रभारी बबन कुमार ने बताया कि गाड़ी घुमाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। विवाद के बाद दोनों पक्ष से पंचायत के लिए लोग आए थे उसी दौरान फायरिंग हुई जिसमें तीन को गोली लग गई और सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here