Home spiritual Shri Krishna Janmashtami: ठाकुर जी को लगाए घर में बनाए इन व्यंजनों से भोग

Shri Krishna Janmashtami: ठाकुर जी को लगाए घर में बनाए इन व्यंजनों से भोग

0
Shri Krishna Janmashtami: ठाकुर जी को लगाए घर में बनाए इन व्यंजनों से भोग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिसकी आज और कल धूम रहेगी। सभी मंदिरों में ठाकुर जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान बाल गोपाल को विभिन्न तरह की मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा। अगर आप भी घर पर ठाकुर जी का जन्मोत्सव मना रहे हैं या कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कर रहे हैं तो घर पर ही मिठाई बनाकर भोग लगा सकते है।
भगवान कृष्ण का मनपसंद व्यंजन माखन मिश्री भोग जो गाय के दूध से बनी होने के कारण अति प्रिय है। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा मेवे की खीर, नारियल पाग को भी आप घर में आसानी से बना सकते है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार खीर भी भगवान कृष्ण का मनपसंद व्यंजन है।

माखन मिश्री भोग की सामग्रीः इसे बनाने के लिए आपको 1 लीटर गाय का दूध, 1 छोटी चम्मच दही और 100 ग्राम मिश्री की आवश्यकता होती है। दूध को गरम करके, ठंडा कर दही जमा लें। अब दही को मोटे सूती कपड़े में डालकर पानी निचोड़ दें। कपड़े से जमा हुआ माखन निकाल कर हाथ से एकसार कर लें। मिश्री को दरदरा पीस लें और माखन व मिश्री को एकसार मिला लें और माखन मिश्री भोग तैयार है।

मेवे की खीर को सामग्रीः इसे बनने के लिए दूध 1 लीटर, मखाने 1 कप, काजू 20 ग्राम, किशमिश 50 ग्राम, बादाम 20 ग्राम, चिरोंजी 1 चम्मच, चीनी 100 ग्राम, इलायची पाउडर 1/2 चम्मच को आवश्यकता होती है। मेवे की खीर का भगवान कृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है।

नारियल पाग की सामग्रीः इस स्पेशल व्यंजन को बनाने के लिए 3 कटोरी सूखा नारियल (कद्दूकस किया), 2 कटोरी चीनी, 1/2 कप मेवा (काजू, किशमिश, बादाम), 2 कप पानी की आवश्यकता होती है। इसमें आप हल्का सा दूध का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस मिठाई का भोग भी आप भगवान कृष्ण को लगा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here