Home International TikTok की हुई वापसी! सरकार ने हटाया बैन

TikTok की हुई वापसी! सरकार ने हटाया बैन

0
TikTok की हुई वापसी! सरकार ने हटाया बैन

नई दिल्लीः लोगों में सोशल मीडियो पर वीडियो बनाने का क्रेज़ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कुछ समय पहले एक ऐप टिकटॉक काफी चर्चा में रहा था। टिकटॉक को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था, लेकिन कुछ कारणों को लेकर सरकार ने इस पर बैन लगा दिया था। टिकटॉक भारत से लेकर अमेरिका तक बैन है। लेकिन हालही में भारत का पड़ोसी देश नेपाल ने टिकटॉक से बैन हटा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कि नेपाल की सरकार ने करीब 9 महीने पहले टिकटॉक पर बैन लगाया गया था। इस एप को कई देशों ने बैन किया हुआ है जिनमें एक भारत भी शामिल है।लेकिन भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने इसपर लगा बैन हटा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने करीब 4 बार टिकटॉक पर बैन लगाया था, लेकिन फिर से इसपर लगा हुआ बैन हटा लिया गया है. वहीं चाइना में टिकटॉक पर आंशिक बैन है। इंडोनेशिया में भी टिकटॉक के कुछ फीचर्स पर बैन लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here