Home Punjab>Bathinda Punjab : तेज रफ्तार Thar ने Activa को मारी टक्कर, दिव्यांग सहित 2 की मौत

Punjab : तेज रफ्तार Thar ने Activa को मारी टक्कर, दिव्यांग सहित 2 की मौत

0
Punjab : तेज रफ्तार Thar ने Activa को मारी टक्कर, दिव्यांग सहित 2 की मौत

बठिंडा – थार तथा एक्टिवा की भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। यह हादसा मुक्तसर रोड पर गांव दियोंन के पास हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में दिव्यांग सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोरखा सिंह (55) पुत्र गुरा सिंह और मनिंदर सिंह (50) पुत्र मिडा सिंह निवासी गांव दियोंन के तौर पर हुई है।

मृतक एक्टिवा चालक दिव्यांग था। जबकि थार सवार 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आर्यन बांसल (21) पुत्र सुशील बांसल तथा यशु (22) पुत्र संदीप कुमार निवासी संगत मंडी के तौर पर हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर हर्षित चावला, यादविंदर कंग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक थार चालक तथा दूसरे युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। मृतक एक्टिवा चालक का शव बुरी तरह से कुचला जा चुका था तथा एक टांग शरीर से अलग हो चुकी थी। संस्था के सदस्यों ने शव को पुलिस कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here