Home Punjab>Amritsar Punjab : NRI गोली कांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

Punjab : NRI गोली कांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

0
Punjab : NRI गोली कांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसर। शहर के दबुर्जी में शनिवार सुबह घर में घुस NRI सुखचैन सिंह पर फायरिंग करने के मामले में तीन और आरोपियों को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जब दोनों को अमृतसर में ला रही थी जो उन्होंने भागने की फिराक में फायरिंग करदी जिसमें आरोपी घायल हो गए।

गिरफ्तार किये गये इन आरोपियों पर पहले से ही करीब दस मामले दर्ज हैं और ये पहले से ही जमानत पर जेल से बाहर थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विदेश में बैठे एक एनआरआई ने 15 लाख रुपये में दूसरे एनआरआई को सुपारी देकर मरवाने की कोशिश की। आगे बोलते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने अब तक मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस गिरफ्तारी से पहले होशियारपुर से जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने गये थे। इसी दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने दो आरोपियों को गोली मार दी, जिनका इलाज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में कोई भी व्यक्ति चाहे वह देश में हो या विदेश में, उन्हें जरूर गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनके बीच 15 लाख रुपये में हत्या की डील हुई थी और हथियार भी उन्हें विदेश में बैठे एक शख्स ने मुहैया कराए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here