Home Haryana अज्ञात वाहन की चपेट में आए 3 लोग, मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आए 3 लोग, मौत

0
अज्ञात वाहन की चपेट में आए 3 लोग, मौत

सोनीपत – नेशनल हाईवे-44 पर गांव भिगान के पास वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह पांच बजे राहगीर ने हादसे की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि तीनों श्रमिक लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि वह भिगान चौक के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पहचान के लिए आसपास के गांवों के सरपंचों से संपर्क किया गया है। पुलिस कंट्रोल में सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि मुरथल चौक के पास हादसे में घायल हुए तीन लोग लहूलुहान हालत में पड़े है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here