Home National दीवार गिरने से घर के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

दीवार गिरने से घर के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

0
दीवार गिरने से घर के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि घटना जयनगर थाना क्षेत्र के करतमा गांव में सोमवार शाम की है। यहां एक घर की दीवार गिरने से उसमें दबकर 55 वर्षीय एक महिला और उसकी पोतियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनमतिया दास (55) उनकी पोती बिजली (3) और सुहानी (2) के तौर पर हुई है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बच्चियां अपनी दादी के साथ घर पर थी। जबकि माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे वह गिर गई। इसी दौरान कच्ची दीवार के गिरने से तीनों उसके नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्चों के पिता ने पड़ोसियों की मदद से तीनों को पड़ोसी सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here