Home Sports Zaheer Khan की हुई IPL में वापसी, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Zaheer Khan की हुई IPL में वापसी, मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
Zaheer Khan की हुई IPL में वापसी, मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्लीः भारत में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज की आईपीएल में लंबे समय के बाद वापसी भी देखने को मिल सकती है। भारत के तेज़ गेंदबाज़ जहीर खान ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक समय डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन ऑफ मुंबई इंडियंस के पद को संभाला था। अब वह आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम में अहम जिंम्मेवारी निभाएंगे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के लिए पिछला आईपीएल सीजन अच्छा नहीं गया था, इसके बाद टीम में बड़े बदलाव की आशंका जताई जा रही थी। वहीं अब जहीर खान के मेंटोर के रूप में जुड़ने से एलएसजी टीम को इसका फायदा मेगा प्लेयर ऑक्शन में भी मिलेगा। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि जहीर टीम में सिर्फ मेंटोर की जिम्मेदारी को निभाएंगे या फिर गेंदबाजी कोच की भूमिका में भी दिखाई देंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here