Home Punjab>Ludhiana Punjab: नाके पर शख्स ने पकड़ा नकली पुलिस मुलाजिम, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Punjab: नाके पर शख्स ने पकड़ा नकली पुलिस मुलाजिम, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab: नाके पर शख्स ने पकड़ा नकली पुलिस मुलाजिम, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः सोशल मीडिया पर आए दिन विवादो में रहने वाले रफ्तार राय ने लुधियाना में एक नकली पुलिस वाले को पकड़ा है। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी अनुसार रफ्तार राय लुधियाना पहुंचा था। फिरोजपुर रोड के पास ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने रफ्तार राय को रोक लिया और उसका चालान काट दिया।

इस दौरान रफ्तार राय ने बताया कि एक खाकी वर्दी में व्यक्ति लोगों को रोक रहा था। जब उसने उक्त व्यक्ति को आवाज लगाई तो वह मौके से भाग गया। जिसके बाद उसने उसका पीछा कर पकड़ लिया। रफ्तार राय ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति नकली पुलिस मुलाजिम बन कर लोगों को परेशान कर रहा था। वहीं उसने बताया हमारी गाड़ी के कागजात पूरे होने के बावजूद उसका चालान काटा गया है। जिसके बाद मौके पर काफी देर हंगामा होता रहा।

वहीं इस संबंधी ट्रैफिक एएसआई पुनीत से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सुबह से अकेले चालान काट रहे है, उक्त व्यक्ति उसके साथ नहीं है। उक्त रफ्तार राय का चालान काटा गया है, जिसके बाद वह जानबूझकर उस पर गलत आरोप लगा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here