जानकारी अनुसार रविवार की शाम को पंचकूला निवासी राहुल राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में गांजा की सप्लाई करने आया था। जिस पर दूसरे गुट के लोगों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। जिससे राहुल राय की मौके पर मौत हो गई है। तीन अन्य युवा घायल अवस्था में उपचाराधीन है। सूत्र बताते हैं कि एसपी बद्दी इल्मा अफरोज दोनों घायलों को हालचाल पूछने के लिए पीजीआई और पंचकुला के अस्पताल में मिली और उनके परिजनों से भी मुलाकात की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी सोमवार देर सांय व 8 आरोपियों को मंगलवार को दबोचा लिया है। इन सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। बद्दी पुलिस ने खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हरियाणा के नवांनगर के करण कुमार ऊर्फ सोनी (24), हरियाणा के कालका तहसील के खड़कुंआ निवासी चेतन (20) पुत्र हरनेक, रामकरण पुत्र दीनानाथ यादव जिला देवरिया के गांव महराज पुर, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप (22), समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार(24), बिहार के कटिहार जिले के प्रेमनगर निवासी छोटू पुत्र बनारसी मंडल, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर के बबलू अहिरवार (18), हरियाणा के कैथल जिले के शिलसिस्मर निवासी शांतुनस (19), बिहार के सम्मतीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव के प्रवीण (21) समेत दो नाबालिग सरकाघाट मंडी के अनमोल शर्मा (16) व हरियाणा के कालका तहसील के खडकुआं गांव के पंकज को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी आरोपियों सभी का आरोपियों का पुलिस मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया करेगी।2 गुटों में हुई झड़प में युवक की मौत, 11 गिरफ्तार, देखें वीडियो https://t.co/6OzhUtA4YS#BreakingNews #viralvideo #senstivecontent #follow #encounterindia pic.twitter.com/wyFuR62eSs
— Encounter India (@Encounter_India) August 28, 2024