Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: यूथ कांग्रेस प्रधान के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

Punjab News: यूथ कांग्रेस प्रधान के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

0
Punjab News: यूथ कांग्रेस प्रधान के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

कई घंटे बीत जाने के बाद पहुंची पुलिस, लोगों ने किया प्रदर्शन

गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाए सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गायत्री माडल स्कूल के पास यूथ कांग्रेस हल्का प्रधान नकुल महाजन के घर पर देर रात 10.30 बजे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित परिजन व मोहल्ला निवासियों में भारी रोष पाया गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इस घटना से पहले भी आरोपियों द्वारा हमले किये गये हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित कांग्रेस परिवार ने कहा कि अगर कोई जान-माल की हानि होती है तो इसके लिए पुलिस प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद जिला बलजीत सिंह पहाड़ा और पार्षद सुनीता ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उन्हें घर के बाहर पटाखे चलने की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि शायद कोई आतिशबाजी कर रहा है, लेकिन सुबह करीब 7:00 बजे सवाई सेवक ने हमें बताया कि आपके घर के बाहर गोलियों के निशान हैं। पीड़ित परिवार ने कहाकि तब हम उठकर बाहर आए तो घर के गेट के अंदर और बाहर गोलियों के निशान देखे। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब हमने सीसीटीवी फुटेज निकाला तो यह देखकर दंग रह गए कि हमारे घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। पीड़ित परिवार ने कहा कि बाद में हमें पता चला कि हमारे फोन पर विदेश में बैठे आरोपी का फोन आया था, जिसने हम पर हमला किया है। जिसके बारे में हमने बार-बार सिटी SHO को बताया है और इसका सबूत भी दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि हमलावर हमें मारने के इरादे से आए थे, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। घटना के कई घंटों के बाद पुलिस के एक एएसआई वहां पहुंचता हैं। जब मीडिया ने उनसे बात की तो एएसआई ने बताया कि घर शहर के ठीक अंदर है। हमें घर ढूंढने में दिक्कत हो रही थी और थोड़ी देर बाद वरिष्ठ अधिकारी भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और सीसीटीवी वीडियो भी कब्जे में ले लिया है और जल्द ही मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here