Home Punjab>Ludhiana Punjab : चाय बनाते समय फटा Cylinder, महिला गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab : चाय बनाते समय फटा Cylinder, महिला गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab : चाय बनाते समय फटा Cylinder, महिला गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियाना – हरगोबिंद नगर इलाके में बीती रात एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह आग लगने के कारण झुलस गई। पीड़िता की पहचान पुष्पा(55) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार महिला चाय बना रही थी, इसी दौरान अचानक सिलेंडर से गैस लीक हो गई। रसोई घर में धमाका होने के बाद आग लग गई। महिला के चिलाने की अवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हुए और उसे सिविल अस्पताल लेकर आए।

 पीड़िता की हालत गंभीर देख तुरंत उसे डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।  पीड़ित पुष्पा के पति वलेती राम ने कहा कि वह दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले रहते है। गत रात उसकी पत्नी घर में चाय बनाने गई थी, जिस दौरान वह घर के बाहर अपने पहचान वाले के पास बैठा था। तभी एक दम से जोरदार धमाका हुआ और उसने देखा कि उसके घर में आग लगी हुई थी। पत्नी पुष्पा रसोई घर में आग की चपेट में आने से चिल्ला रही थी।

 तभी उसने इलाके के लोगों को इकट्ठे कर पत्नी को बाहर निकाल सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आग लगने से रसोई घर का सामान जलकर राख हो गया है।  पीड़िता के पति वलेती राम के अनुसार उन्होंने वीरवार की सुबह ही नया सिलेंडर लगाया था। उन्हें क्या पता था कि नये सिलेंडर से रात को उनके घर पर हादसा हो जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here