Home Punjab Punjab: दूध व्यापारी की गोलियां मार हत्या करने के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab: दूध व्यापारी की गोलियां मार हत्या करने के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab: दूध व्यापारी की गोलियां मार हत्या करने के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जंडियाला गुरु के नजदीक आते गांव तारागढ़ तलावां में गत रात दूधिया की गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह दोधी अपने ग्राहकों को दूध देकर वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वहीं मामले में थाना जंडियाला गुरु के DSP रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक का नाम कुलबीर सिंह है। वह गांव धाकड़ का रहने वाला था। गांव तारागढ़ तलावां में दूध डालकर लौट रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला पुरानी रंजिश का है। पिता के मुताबिक गांव में उनकी दुश्मनी चल रही थी। जो 10-12 साल पुरानी है। जिसके चलते कुलविंदर सिंह की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है, कम से कम तीन या चार लोगों का काम है, हम जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here