Home National तालाब में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत

तालाब में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत

0
तालाब में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत

बैतूलः तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ला की है। जानकारी अनुसार दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे और डूब गए। इस दौरान गांव के एक युवक ने देखा तो अन्य ग्रामीणों को आवाज देकर मदद के लिए बुलाया, लेकिन ग्रामीणों के मौके पर पहुंचे से पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और काफी देर तक सर्चिंग के बाद दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। मृतकों नाम 12 साल का अमन और 11 साल का तरुण है, दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बैतूल भेजा गया है हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here