Home National सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट से 4 झुलसे

सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट से 4 झुलसे

0
सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट से 4 झुलसे

रतलाम – इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के ब्लास्ट हो गया। इसमें चार कर्मचारी झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया है। एक की हालत गंभीर है। घायलों की पहचान मुकेश (30) पुत्र रमेश कछावा निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु (40) पुत्र पोपट निवासी नयागांव, कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर निवासी अंबिका नगर और सचिन (35) पुत्र शंकर लाल निवासी डोसीगांव के तौर पर हुई है।

 घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे है। प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में चार कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कर्मचारियों के हाथ और चेहरे झुलसे हैं। प्लांट के एचआर एक्जीक्यूटिव रोहित दवे ने बताया कि तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर मटेरियल की रिचार्जिंग हो रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों को मटेरियल का पावडर लग गया। इसी से वे झुलसे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here