11 वर्ष की उम्र में हुआ था कार दुर्घटना 11 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मारने के कारण अवनि व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। वह टोक्यो पैरालम्पिक 2021 में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं। एसएच 1 वर्ग में वे खिलाड़ी होते हैं जिनकी बाजुओं, कमर के निचले हिस्से , पैरों में विकृति होती है या उनकी बाजू नहीं होती है। क्वालीफिकेशन में गत चैम्पियन अवनि ने 625 . 8 स्कोर किया और वह इरिना एस के बाद दूसरे स्थान पर रही । दो बार विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मोना ने क्वालीफिकेशन में 623 . 1 स्कोर करके पांचवां स्थान हासिल किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अवनि लेखरा को गोल्ड जीतने पर दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनि लेखरा को पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत ने पैरालंपिक 2024 में पदकों का खाता खोला। अवनि लेखरा को 10M एयर राइफल SH1 इवेंट में स्वर्ण जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। उनका समर्पण भारत को गौरवान्वित करता है। पीएम ने मोना अग्रवाल को भी बधाई दी।GOLD For INDIA Avani Lekhara wins gold medal in the Women’s 10m air Rifle SH1 event with a score of 249.7 #Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024 @mansukhmandviya @MIB_India @PIB_India @IndiaSports @ParalympicIndia @PCI_IN_Official @Media_SAI @AkashvaniAIR… pic.twitter.com/mcFf6gxQ1t
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 30, 2024