शिमलाः ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 2 तस्करों को शिमला में चिट्टे के साथ धर दबोचा है। पुलिस पता लगा रही है कि यह कब से चिट्टे की तस्करी कर रहे थे और इनके कौन-कौन से अन्य साथी यहां हैं। इसके लिए पुलिस इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक को खंगालने में जुट गई है। ढली पुलिस थाने के तहत दर्ज मामले के अनुसार स्पैशल सैल की टीम गश्त पर निकली हुई थी। टीम जब लक्कड़ बाजार, ढली की ओर गश्त कर रही थी तो संजौली के कब्रिस्तान के पास सूचना पर टीम ने राकेश पाल (47) निवासी मकान नंबर-575ए इंद्रप्रस्थ टीला मोड़ शाहबादपुर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और सुभाष बैंसला (40) निवासी गांव व डाकघर भगोट तहसील खेकड़ा जिला बागपत उत्तर प्रदेश के कब्जे से 6.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार करके इनका पुलिस रिमांड लेकर इनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।