Home Himachal हरोली पुलिस ने पकडे क्षेत्र में आतंक मचा रहे डकैत

हरोली पुलिस ने पकडे क्षेत्र में आतंक मचा रहे डकैत

0
हरोली पुलिस ने पकडे क्षेत्र में आतंक मचा रहे डकैत

6 आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम पोलियां के पास वुजुर्ग को हथियार से डराकर लूटे थे 5000

पंजाब से आये डकैतों ने एक ही दिन मे 5-6 घटनाओ के अंजाम देकर पंजाब मे ही ली थी शरण

3 दिन की मेहनत के बाद अमृतसर से 2 गिरफतार

ऊना के समूरकलां और हरोली का मामला सुलझा

ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने क्षेत्र में छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को अमृतसर से पड़ा है। जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में हरोली पुलिस ने कडी मेहनत के बाद डकैती के केस को साल्व करने मे सफलता हासिल की है । दिनांक 27 अगस्त 2024 को पोलियां के एक वुजुर्ग व्य्कति ने हरोली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 6 लडकों ने इसे 26 तारीख को पोलियां के पास घेरा तथा हथियार दिखाकर व डराकर जाने से मारने की धमकी देते हुए 5000 रूपये छीन लिए। जिस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू की ।

पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत के निर्देशों पर कार्य करते हुए मामले को 96 घंटे के अंदर सुलझा लिया है । आरोपियों को पहचान करना पुलिस के लिए एक वडी चुनौती थी, इस मामले में पुलिस की अलग अलग टीमों ने इलाके मे लगे कैमरों, सर्विलांस, मुखवर से जानकारियां जुटाकर सभी आरोपियों की पहचान की तथा पिछली रात अमृतसर में जाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके हरोली थाने में  लाया गया ।

आरोपियों की पहचान भूपिन्द्र भूपाल(18) पुत्र ओंकार भूपाल गांव व डाकघर भारटा गणेशपुर तहसील गढशंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) व अर्शदीप सिंह(23) पुत्र जतिन्द्र सिंह निवासी गांव ठोआणा डा0 बिन्जो तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ अमल मे लाई जा रही है ।
आरोपियों ने वारदातों को कबूल कर लिया है । हरोली में हुई अन्य वारदातों मे भी पुलिस को इन आरोपियों के शामिल होने के प्रमाण मिल रहे है । पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुनील साख्यान, उ0नि0 चेतन सिंह, मु0आ0 नरेन्द् , मु0आ0 महिन्द्र,आ0 विजेश, आ0 अंकुश, आ0 रोहित, आ0 वलजीत शामिल रहे है ।
उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत तथा थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि आम जनता को बिल्कुल भी भयभीत होने की आवश्यक्ता नहीं है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया जायेगा । आम जनता किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी या कोई भी गोपनीय सूचना तुंरत थाने के नम्बर या पुलिस थाना प्रभारी के नम्बर 7018995910 पर दे सकती है । पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा है कि अराजक तत्वों पर पुलिस कडी कारवाई अमल में लायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here