Punjab News: सरवन पंधेर सहित कई किसान नेता हुए रिहा, अस्पताल से डल्लेवाल का आया पहला वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने किसान मजदूर मोर्चा (के.एम.एम.) के कन्वीनर सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यू कोहाड़ समेत कई किसानों को 8 दिनों की नजरबंदी के बाद देर रात पटियाला और मुक्तसर जेलों से रिहा कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर जगजीत सिंह डल्लेवाल का पहला वीडियो पटियाला के प्राइवेट अस्पताल से सामने आया है। इस दौरान नवदीप सिंह ने कहा कि आज सुबह वह डल्लेवाल को मिलने अस्पताल पहुंचे।

जहां वीडियो में नवदीप सिंह ने कहा कि एक सप्ताह से डल्लेवाल ने पानी तक नहीं पिया। ऐसे में अन्य किसानों को नवदीप ने इकट्ठ होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल अब जो आदेश जारी करेंगे हमें उस आदेशों की पालना करते हुए मोर्चे को आगे तक ले जाना है और यह प्रदर्शन तब तक उनका जारी रहेगा, जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती।

दूसरी ओर जेल से बाहर आने के बाद सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि वह पटियाला के बहादुरगढ़ किले जाएंगे। वहां अपने साथी किसानों से बातचीत करेंगे। इस दौरान सरवन सिंह ने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन को हटाने को लेकर प्रशासन फैसले की कड़ी निंदा की। सरवन सिंह ने कहा कि आज वह साथी किसानों के साथ अगले कार्यक्रम के बारे में चर्चा करेंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...