Home National पटाखा Factory के गोदाम में विस्फोट, 2 की मौ’त, 4 घायल

पटाखा Factory के गोदाम में विस्फोट, 2 की मौ’त, 4 घायल

0
पटाखा Factory के गोदाम में विस्फोट, 2 की मौ’त, 4 घायल

नई दिल्ली – तमिलनाडु में तुत्तुक्कुडी जिले के नाजरथ के पास एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में गत शाम विस्फोट हुआ है। इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कन्नन और विजय के तौर पर हुई है। जबिक दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग घायल हो गए है।

घायलों की पहचान सेल्वम, प्रशांत, सेंधुरकानी और मुथुमारी के तौर पर हुई है। जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय अचानक विस्फोट हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here