Home Himachal संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्य कर्ता का मुख्य लक्ष्य होना जरूरी: देवेंद्र भुट्टो

संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्य कर्ता का मुख्य लक्ष्य होना जरूरी: देवेंद्र भुट्टो

0
संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्य कर्ता का मुख्य लक्ष्य होना जरूरी: देवेंद्र भुट्टो
सदस्यता अभियान को लेकर बंगाणा बूथ के साथ बैठक संपन्न, आज शुरू होगा कुटलैहड़ में सदस्यता अभियान
 
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक एवम भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो की अध्यक्षता के संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य भाजपा सदस्यता अभियान जो आज से शुरू हो रहा हैं। उस पर विशेष चर्चा और सदस्यता अभियान को पर्व के तौर पर मनाने की रूपरेखा तैयार करना था। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आज से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान शुरू करेंगे।
उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान को सभी कार्यकर्ता सदस्य उत्सव की तरह मनाएं ।ताकि सभी वर्गों के लोग भी इस अभियान के तहत जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि अभी पच्चीस दिन के भीतर सदस्यता अभियान पूर्ण करना होगा। भाजपा संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। 8800002024 मिस्ड काल करके भाजपा सदस्य बन सकते हैं, भाजपा की सदस्यता कैसे लें, इस बारे पूरी प्रक्रिया की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओ को गई है। उन्होने कहा कि हिमाचल में सोलह लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है, तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम तीन सौ सदस्य बनाएं।
उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को नई टेक्नोलॉजी से जुड़ने का भी आह्वान किया। तथा युवा वर्ग की सदस्यता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित हो। जिससे यह अभियान जनांदोलन बन सके। एक सितंबर से पच्चीस सितंबर तक सद्स्यता अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान हर घर हर परिवार तक दस्तक देना चाहिए। और हर बूथ स्तर पर तीन सौ से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनेतिक दल बन चुका है। और इसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है। जो दिन रात मेहनत करके पार्टी को बुलंदियों तक लेकर जा रहे है। इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, अशोक कुमार भाटिया, किशन चंद शर्मा, तिलक राज बांटा, रमेश चंद, उपप्रधान अरुण मनकोटिया उपप्रधान भूषण शर्मा के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुटलैहड़ में हर बूथ पर सक्रिय होकर होगा भाजपा का सदस्यता अभियान
कुटलैहड़ भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने बैठक में कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर बूथ पर भाजपा सदस्यता अभियान हर कार्यकर्ता सक्रिय होकर करेगा। और अपने बूथ के हर परिवार तक सदस्यता अभियान लेकर जाएगी। और कुटलैहड़ के हर परिवार तक भाजपा का सदस्यता अभियान पहुंच कर हर व्यक्ति को भाजपा का सदस्य बनाने पर बल होगा। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के पास कर्मठ कार्यकर्ता है। जो हर समय पार्टी सेवा के लिए समर्पित रहते है। इसलिए कुटलैहड़ भाजपा सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान पर होगा। जहा सबसे ज्यादा सदस्य भाजपा के साथ जुड़े होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here