Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: घर में घुस व्यक्ति ने की अंधाधुंध Firing, महिला ने छिपकर बचाई जान

Jalandhar: घर में घुस व्यक्ति ने की अंधाधुंध Firing, महिला ने छिपकर बचाई जान

0
Jalandhar: घर में घुस व्यक्ति ने की अंधाधुंध Firing, महिला ने छिपकर बचाई जान

जालंधर, ENS: महानगर के जंडियाला गुरु के नजदीकी गांव से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव धराड़ में एक व्यक्ति ने घर के अंदर घुस कर अंधाधुंध गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद महिला ने छिप कर अपनी जान बचाई।

पीड़ित महिला का नाम शरणजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह निवासी गांव धराड़ ने बताया कि वह और उसकी रिश्तेदार बच्चे सहित घर में अकेली थी। रात को करीब 8 बजे गांधी नाम के व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर 12-13 व्यक्ति सवार होकर उसके घर आ गए। आरोपियों गांधी के पास पिस्टल के साथ-साथ तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और गोलियां भी चलाई।

इस दौरीन उन्होंने छिप कर अपनी जान बचाई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक रंजिश के कारण दोपहर 2 बजे के करीब उसका लड़का शालू मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। धराड़ पेट्रोल पंप से थोड़ा पीछे आकर आरोपी ने उससे मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसके चलते उसके घर पर हमला किया। पीड़ित द्वारा इस संबंध में जंडियाला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here