Home Punjab>Ludhiana Punjab : CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

Punjab : CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

0
Punjab : CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV
लुधियाना – फर्जी CBI अधिकारी बनकर लूट करने की खबर सामने आई है। लुटेरे एक घर में दाखिल होकर मालिक और उसके दोस्त को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक खुद को सीबीआई अफसर बता कर घर में घुसे चार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो लोगों को बंधक बनाया।  दोनों ही लोगों को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने घर की तलाशी की।
इस दौरान आरोपी घर से तीन मोबाइल फोन और 40 हजार रुपए नगदी उठाकर ले गए। जब घर में मौजूद दोनों लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद लुटेरे मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। हरीश कुमार ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे वह अपने दोस्त महबूब अली के साथ घर में ही था। इस दौरान चार लुटेरे उसके घर में घुस गए। जिन्होंने खुद को सीबीआई अफसर बताया।
उक्त आरोपियों ने घर में घुसकर उनको पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
जिस कारण वह किसी को फोन कर इस घटना के बारे में बात भी नहीं सका। उक्त आरोपियों ने घर की तलाशी ली और वहां से नगदी और मोबाइल फोन उठा लिए।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरीश कुमार द्वारा आरोपियों की कार का नंबर बताया गया है, जो कि पीबी 08 सीबी 3459 है। उन्होंने बताया कि उक्त कार के नंबर की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने बाड़ेवाल रोड निवासी हरीश कुमार के बयानों पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here