Home Punjab>Ludhiana Punjab : ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, देखें वीडियो

Punjab : ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, देखें वीडियो

0
Punjab : ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, देखें वीडियो

लुधियाना। शहर में ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो गुटों आपस में भिड़ जाने का मामला सामने आया है। जहां, एक गुट के लोगों ने ऑटो रिक्शा वाले पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा कारवाई न होने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने दोपहर थाने का घेराव किया और इंसाफ देने की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष के साथ इंसाफ दिलाने को लेकर निहंग सिंह भी थाने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार घटना शहर के जोधेवाल बस्ती की है। इलाके के रविदास धर्मशाला के पास रहने वाले गुरदीप कुमार ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। कुछ समय पहले ही उसने एक नया मकान खरीदा है जहां वह अपना ऑटो खड़ा करता था, लेकिन पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी ऑटो को लेकर उससे रोक-टोक करते रहते हैं।

जिसके बाद मोहल्ले में ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद उस समय गर्मा गया जब कुछ लोगों ऑटो को साइड करने को कहा। जब ऑटो साइड नहीं किया तो मोहल्ले के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। गुरदीप कुमार ने बताया कि उस पर हमला करने वालों में नरेश कुमार, मनीश, आशा रानी शामिल हैं।

इधर, थाना सुंदर नगर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि शिकायत लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद बनती कारवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here