इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर जसकरण गुज्जर उर्फ कन्नू को गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर बिलर्स से काबू किया गया। कन्नू शहर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। जिसने 66 फुटी रोड पर एक टावर के पीछे अवैध हथियार छिपाए थे। जिसके बाद पुलिस उसे उक्त स्थान पर ले गई। मौके पर पहुंचते ही कन्नू ने भागने की कोशिश में पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। मुठभेड़ के दौरान जसकरण गुज्जर उर्फ कन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने गैंगस्टर कन्नू को सिविल अस्पताल मे भर्ती करवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पहले दो पिस्तौल बरामद की थी। जिसके बाद आरोपी की क्रेटा कार नंबर पीबी 08 डीए 3232 से छह पिस्तौल समेत 55 जिंदा कारतूस और आठ मैगजीन बरामद की गईं। जिनमे 32 बोर की कुल 7 पिस्तौल और 30 बोर की एक पिस्तौल है। आरोपी के खिलाफ पहले थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 128 दिनांक 12.08.2024 दर्ज किया जा चुका है। अब तक कमिशनरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के10 गुर्गे को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 16 हथियार बरामद किये हैं।जालंधर : जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे कन्नू गुर्जर का हुआ एनकाउंटर, देखे वीडियो#BIGBREAKINGNEWS #BreakingNews #viralvideo #encounter #encounternews pic.twitter.com/xWCy60RcAl
— Encounter India (@Encounter_India) September 3, 2024
Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : जग्गू भगवानपुरिया के करीबी गैंगस्टर कन्नू गुर्जर से मिली हथियारों की खेप, देखे वीडियो