Home Punjab>Firozpur Punjab: प्रेमी संग मिलकर भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

Punjab: प्रेमी संग मिलकर भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

0
Punjab:  प्रेमी संग मिलकर भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

फिरोजपुर – जीरा कस्बे के मल्लांवाला का मामला सामने आया है। जहां एक भाभी ने अपने प्रेमी के हाथों अपने ही देवर की हत्या करवा दी। मृतक की पहचान इंद्रजीत के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घर में रात को सोते समय हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर प्रेमी ने अपने भाई की मदद से नहर में फेंक दिया। एसपी रणधीर कुमार से बुधवार की दोपहर बाद प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना मल्लावाला में पूजा पत्नी रमनदीप सिंह ने 21 अगस्त को एक शिकायत दी थी।

जिसमें बताया कि उसका देवर इंद्रजीत सिंह​​​​​​​ लापता है। इसके कुछ दिन बाद इंद्रजीत सिंह की बहन नीतू ने एक मुकदमा दर्ज करवाया जिसमें उसने इंद्रजीत सिंह की हत्या की आशंका जताई। एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि पूजा का राम सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इसकी की खबर देवर इंद्रजीत को लग गई थी। जिसका विरोध मृतक इंद्रजीत सिंह करता था। इंद्रजीत उनकी पोल न खोल दे।

 इसलिए पूजा ने अपने ही देवर की हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी के साथ मिलकर इंद्रजीत को रास्ते से हटाने की  योजना बनाई। एक दिन जब पूजा और इंद्रजीत घर पर अकेले थे। इस दौरान पूजा ने अपने प्रेमी राम सिंह को घर बुलाया और सोते समय इंद्रजीत की हत्या कर दी। रातभर शव को घर में ही रखा और सुबह होने पर राम सिंह ने अपने भाई अवतार सिंह की मदद से शव को बोरी में रखकर नहर में फेंक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here