रीवाबा ने X पर नए सदस्य के रूप में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। अपनी पोस्ट में रिवाबा ने अपने और अपने पति की बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। रिवाबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपने घर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।’ बता दें कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में की थी, जिसमें 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले सदस्य बने थे। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान किया था वहीं अब उन्होंने नई पारी की घोषणा की है।#SadasyataAbhiyaan2024 pic.twitter.com/he0QhsimNK
— Rivaba Ravindrasinh Jadeja (@Rivaba4BJP) September 2, 2024