Home Punjab>Ludhiana Punjab: महिला गैंग ने फैक्ट्री मे की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, देखे वीडियो

Punjab: महिला गैंग ने फैक्ट्री मे की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, देखे वीडियो

0
Punjab: महिला गैंग ने फैक्ट्री मे की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, देखे वीडियो

लुधियाना: शहर में महिला गैंग द्वारा लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मुरादपुरा से सामने आया हैं। जहां महिला गैंग ने एक फैक्ट्री को निशाना बना लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। यह घटना फैक्ट्री मे लगे CCTV कैमरो मे कैद हो गई।

वीडियो मे देखा जा सकता है कि आधा दर्जन के करीब नकाबपोश महिलाए फैक्ट्री के बाहर लगे शटर को उखाड़ कर अंदर दाखिल हो गई। जिसके बाद चोरी का सामान लेकर वहा से फरार हो गई।

फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि उसकी नटबोल्ट की फैक्ट्री है। इस इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस महिला गैंग की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here