जालंधर (ens) : शहर में इमीग्रेशन कारोबार से जुड़े ट्रेवल एजेंट सुर्खिया बटोरते हुए नजर आ रहे है। एजेंटो द्वारा लोगो से धोखाधड़ी के मामले भी रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला अरोड़ा प्राइम टॉवर से साम्हने आया है। जहा VV Overseas के ठग ट्रेवल एजेंट Sahil Ghai ने कनाडा पहुँचाने का लालच देकर एक व्यक्ति के साथ ठगी की है।
शिकायतकर्ता अमन सिंह वासी नारायणगढ़ अंबाला ने पुलिस को बताया कि वह 2020 मे साहिल घई वासी लुधियाना से जालंधर ऑफिस मे मिला था। साहिल ने उससे वीजा प्रोसेस के बहाने 3.47 लाख रूपये निकलवाए। जिसके बाद वह उससे धीरे धीरे किनारा करने लगा। जब पीड़ित ने ऑफिस जाकर पैसे वापिस मांगे तो एजेंट ने उसे पैसे देने से भी इंकार कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच कर एजेंट साहिल घई पर fir दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। बता दे कि फरार साहिल शहर में लंबे समय से चल रहे नेक्सस का मुख्य किंगपिन भी है। यदि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती है, तो आने वाले समय में साहिल के खिलाफ कई शिकायतकर्ता खड़े हो सकते है।