Home National Deputy CM के बेटे की Car को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Deputy CM के बेटे की Car को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

0
Deputy CM के बेटे की Car को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के रायबरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना जगतपुर थाना क्षेत्र ऊंचाहार रोड पर के पास की है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बेटा अपनी ससुराल पिछवारा से वापिस प्रयागराज जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

गनीमत रही कि हादसे में कार सवार उनका बेटा योगेश मौर्य, बहू अंजलि और नातिन अग्रिमा बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश दोपहर में पिछवारा में हरिशंकर मौर्य के यहां अपनी पत्नी को लेने आये थे। वापस जाते समय जगतपुर चौराहा से ऊंचाहार रोड पर स्थित अज्ञात वाहन ने डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार की टक्कर हो गई।

उस वक्त गाड़ी में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश, बहू अंजली मोर्य व नातिन अग्रिमा बैठी हुईं थी। हादसे में तीनों लोग बाल-बाल बचे। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here