Home Punjab>Ludhiana Punjab: झगड़े में घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस ने दबोचे हत्यारे

Punjab: झगड़े में घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस ने दबोचे हत्यारे

0
Punjab: झगड़े में घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस ने दबोचे हत्यारे

लुधियानाः जिले के गांव सुनेत में करीब एक दर्जन हथियारबंद युवकों ने गांव के ही रहने वाले एक परिवार पर तेजधार हथियारों व बेसबॉल के डंडों से हमला बुधवार रात कर दिया था। हमले में परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उपचार दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस केस में पुलिस ने हत्यारों को दबोच लिया है। हमले में परिवार के बड़े बेटे 25 वर्षीय गुरविंदर ने बीते देर शाम सीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना सराभा नगर की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आज शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज इरादा-ए-हत्या के बाद अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने हत्यारों के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रहे है।

मृतक के पिता काला सिंह के अनुसार उनके तीन बेटों में से गुरविंदर सिंह सबसे बड़ा था। वह डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। जिसके झगड़े के दौरान सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दो दिन तक उसे वेंटिलेटर पर रखने के बाद शुक्रवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here