Home National हाथ और मुंह बांध कर 16 साल के किशोर ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप

हाथ और मुंह बांध कर 16 साल के किशोर ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप

0
हाथ और मुंह बांध कर 16 साल के किशोर ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप

हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां, 6 साल की बच्ची के साथ 16 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था, जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद मौके से किशोर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता कई घंटे तक आरोपी के घर में ही पड़ी रही।

इसके बाद माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची कमरे में पड़ी हुई थी और उसके हाथ व मुंह बंधे थे। बच्ची को इस हालात में देखकर परिजन सदमें में आ गए। वहीं, परिजनों ने बच्ची के हाथ-मुंह खोले, इसके बाद बच्ची ने पूरी आपबीति अपने परिजनों को सुनाई।

बच्ची के पिता ने इस मामले में शनिवार सात सितंबर को पथरी थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस वारदात के बाद से ही आरोपी किशोर फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here