जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज स्टेशन के पुल संख्या दो में लगे पॉवर केबिन बॉक्स में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्री भी आग लगा देख परेशान हो गए। अधिकारियों के मुताबिक केबिल ट्रे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल रेल कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। गनीमत रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।Railway Station पर लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो#TrainAccident #fire #BIGBREAKINGNEWS #BreakingNews #viralvideo #follow #encounterindia #twitterx pic.twitter.com/stFaP8fjlF
— Encounter India (@Encounter_India) September 8, 2024