Home National थाने के अंदर हुई पुलिसकर्मी की पिटाई, जाने वजह

थाने के अंदर हुई पुलिसकर्मी की पिटाई, जाने वजह

0
थाने के अंदर हुई पुलिसकर्मी की पिटाई, जाने वजह

नई दिल्ली – झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने मिलकर थाने में घुसकर पुलिस वालों को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर लोगों में इतनी हिम्मत कहां से आई कि वह थाने में घुसकर पुलिसवालों को ही पीट रहे हैं।मामला रांची के लालपुर पुलिस स्टेशन का है। जहां थाने के अंदर घुसकर दो लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

हमलावरों की पहचान रवि रंजन लाकड़ा और विनोद लाकड़ा के तौर पर हुई है। हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी मदद की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे पुलिस जांच के दौरान उन्हें रोका गया था और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। उनकी कार में भी राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था।

हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वो राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं हैं। जब पुलिसवालों ने उन्हें रोका तो वह भड़क गए और पुलिस वालों को धमकाना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं वर्दी उतरवा लेने की धमकी भी दी। पुलिस कार में सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां एक शख्स ने पहले पुलिसकर्मियों से बहसबाजी की और फिर मारपीट करने लगा। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए। वहीं पुलिसकर्मी मदद के लिए आवाज देता रहा। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here