Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : कैंट स्टेशन पर RPF ने 2.90 किलो सोना सहित एक व्यक्ति को पकड़ा

Jalandhar : कैंट स्टेशन पर RPF ने 2.90 किलो सोना सहित एक व्यक्ति को पकड़ा

0
Jalandhar : कैंट स्टेशन पर RPF ने 2.90 किलो सोना सहित एक व्यक्ति को पकड़ा

जालंधर। पंजाब के जालंधर में आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) ने एक व्यक्ति से करीब 1.30 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है। आरोपी व्यक्ति जब्त किए गए सोने के बारे में आरपीएफ को कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके कारण अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे सोना जब्त कर लिया और तुरंत मामले की सूचना आयकर विभाग को दी। सोना का कुल वजन करीब 2.90 किलोग्राम बाताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की चेकिंग के दौरान 2.90 किलो सोना बरामद किया गया। काफी देर तक व्यक्ति से पूछताछ की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा तो उसे थाने ले आया गया और तुरंत मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसकी पुष्टि फिरोजपुर डिवीजन में तैनात आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडे ने की है। मामले में बरामदगी के बाद आयकर विभाग तुरंत जांच में जुट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here