Home Haryana चोरी की 37 मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

चोरी की 37 मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
चोरी की 37 मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिंदर सिंह उर्फ लक्की डेराबस्सी जिला मोहाली और जगदीप सिंह डेराबस्सी निवासी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किया गये आरोपियों से चोरी के 37 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोई ने जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा सेक्टर 5 से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों द्वारा चोरी किए गए 37 दो पहिया वाहनों को बराद किया गया है । इसमें 34 मोटरसाइकिल और तीन एक्टिवा शामिल है।

पुलिस आरोपियों से जानकारी जुटा रही है कि वे चोरी के वाहन किसको बेचते थे। गिरोह में और कितने लोग शामिल है ताकि उनको भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here