Home National 2 सगे भाइयों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

2 सगे भाइयों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

0
2 सगे भाइयों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

नई दिल्ली – वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत आंध्रा आश्रम में दो सगे भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। आश्रम के कमरे में दोनों सगे भाइयों के शव फंदे से लटकते मिले। मृतकों की पहचान पी. लक्ष्मी नारायण(34)और विनोद लोक(22) के तौर पर हुई है। कई घंटे से कमरे का दरवाजा न खुलने की वजह से बदबू आने लगी जिसके बाद इसकी सूचना आश्रम के मैनेजर ने निकटतम थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जैसे ही दरवाजे को खोला दोनों शव फंदे से लटकते दिखाई दिए।

इस दौरान मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन की तरफ से इस मामले में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार वाराणसी के भेलूपुर अंतर्गत मानसरोवर क्षेत्र स्थित आंध्रा आश्रम में आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी के रहने वाले दो सगे भाइयों ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। आश्रम के मैनेजर ने बताया कि दोनों पर्यटक 28 अगस्त से आश्रम में रुके थे। वे काशी के धार्मिक स्थलों पर दर्शन पूजन के उद्देश्य से रुके थे और पूरी तरह से सामान्य थे।

उनके हाव भाव से ऐसी कोई भी स्थिति नहीं लग रही थी कि वह किसी भी तनाव में है। गत दिवस कमरे का दरवाजा नहीं खुला, दोपहर के समय सफाई के लिए पहुंचे सफाईकर्मी को बदबू आने लगी। जिसके बाद मैनेजर द्वारा इसकी सूचना निकटतम थाना भेलूपुर को दी गई। मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो दोनों फंदे पर लटकते मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here