Home Breaking News अवैध Masjid के निर्माण को लेकर हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, धारा-163 लागू

अवैध Masjid के निर्माण को लेकर हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, धारा-163 लागू

0
अवैध Masjid के निर्माण को लेकर हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, धारा-163 लागू

शिमलाः शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण का मामल बढ़ता जा रहा है। इस मामलो को लेकर हिंदू संगठनों ने बड़े प्रदर्शन का एलान कर दिया है। शिमला पुलिस ने आधी रात को फ्लैग मार्च भी निकाला है। डीसी शिमला ने संजौली में धारा-163 (पहले 144) लगा दी है।यहां पर हालात को शांत रखने के लिए मस्जिद के आसपास भी भीर पुलिस की तैनाती की गई है ओर स्थानीय लोगों से भी कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। जिलाधीश ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन ना करने वाले के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।

हिमाचल के मुख्यमंत्री में कहा कि ‘प्रशासन हर चीज को देख रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं। उन्होंने का कि हम सभी समुदाय का सम्मान करते हैं लेकिन कानून को हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। मस्जिद में कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here