Home National Punjab सहित दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भी हिली धरती

Punjab सहित दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भी हिली धरती

0
Punjab सहित दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भी हिली धरती

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी धरती हिली है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे लोग ऑफिस में लंच के लिए निकलने ही वाले थे। तभी भूकंप के तेज झटकों से लोग कांप गए‌।

भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के करूर इलाके में बताया जा रहा है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके पाकिस्तान के अलावा भारत में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में भी महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किमी की गहराई में था और अभी तक इससे किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here