Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Sindhi Bakers फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Punjab News: Sindhi Bakers फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

0
Punjab News: Sindhi Bakers फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में 28 अगस्त को राजगुरु नगर स्थित सिंधी बेकरी पर गोलियां चलने के मामले में मोगा पुलिस ने 2 बदमाशों का एनकाउंटर करके उन्हें गिरफ्तार किया था। इस दोनों हमलावरों को 10 सितंबर को लुधियाना पुलिस ट्राजिट रिमांड पर लाई हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले शख्स गैंगस्टर जगमीत सिंह उर्फ मीता ने सिंधी बैकरी पर फायरिंग करके विदेश बैठे गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह गोपी लाहोरिया का अहसान चुकाया है। गैगस्टर गोपी से मीता कई बार पैसे ले चुका था। नशे का आदी होने के कारण मीता आसानी से लाहोरिया के टारगेट पर था।

सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पुलिस पूछताछ में गैंगस्टर मीता ने खुलासा किया है कि उसे सिर्फ बैकरी में हवाई फायरिंग करने के लिए भेजा गया था। कई बार वह गोपी लाहोरिया से थोड़े-थोड़े पैसे उधार ले चुका था। इस कारण वह गोपी की बात मान कर गोली चलाने आया। गोपी लाहोरिया अक्सर उसे व्ट्सएप्प पर ही काल करता था। वह किन लोगों के जरिए मीता को पैसे देते था इसे लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

आपको बता दें कि 28 अगस्त को राजगुरु नगर स्थित सिंधी बेकरी पर एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने गोलियां दागी थी। बदमाश 1 घंटे में दो बार हमला करने आए। इस घटना में सिंधी बेकरी मालिक का बेटा नवीन घायल हो गया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दोनों गैंगस्टरों को रोका लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर जगमीत सिंह उर्फ मीता की लात पर गोली लगी। जबकि उसका साथी विकास कुमार उर्फ कासा एक्टिवा से बुरी तरह स्लिप होकर गिर गया था। पुलिस को मीता से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजीन सहित मिला। दोनों बदमाशों के खिलाफ फरीदकोट और मोगा में 3-3 केस दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here