Home Punjab>Ludhiana Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

0
Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

लुधियाना – सराभा नगर अमन पार्क नजदीक देर रात बाइक सवार व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार काम से घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल की पहचान नवतेज सिंह के तौर पर हुई है। बाइक सवार व्यक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इक्ट्ठे हुए। लोगों को इक्ट्ठा होते देख हमलावर बाइक पर भाग गए।

खून से लथपथ व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल नवतेज ने कहा कि वह कृष्णा हांडा शोरुम में वर्कशाप मैनेजर की पोस्ट पर काम करता है। वह काम से वापिस लौटा और बाइक को पार्क करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार हमलावरों ने उससे कुछ दूरी पर बाइक रोक लिया। एक युवक दातर लेकर बाइक से उतरा। हमलावर ने सरेआम बीच सड़क उस पर दातर से हमला कर दिया। जिससे उसकी बाजू कट गई।

नवतेज ने कहा कि उसने शोर मचाया तो लोगों को इक्ट्ठा होते देख हमलावर मौके से भाग गए। नवतेज मुताबिक वह हमलावरों को जानता तक नहीं है। उसे शक है कि किसी ने लूट की नीयत से उस पर हमला किया है। घटना की यह सारी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here