Home Punjab>Bathinda Punjab News: हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

बठिंडा: पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलवीर सिंह उर्फ कीड़ा पुत्र सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। एसटीएफ डीएसपी ने कहा कि हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर बठिंडा के गिलपटी गांव की तरफ जा रहा है। पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार को रोका।

तलाशी लेने के बाद उससे 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से रिमांड के दौरान पता चलेगा कि आरोपी नशा कहां से लेकर आता है और कहां सप्लाई करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here