Home Breaking News Punjab News: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने माधोपुर नाके पर एक टेंपो ट्रेवल से 31 किलोग्राम भूक्की सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले बारे जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम की तरफ से इंटरस्टेट नाका माधोपुर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दौरान जम्मू कश्मीर की तरफ से आ रही एक टेंपो ट्रेवल की जब पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग की गई तो टेंपो ट्रैवलर से 31 किलोग्राम भुुक्की बरामद हुई। टेंपो ट्रेवल में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान त्रिलोक सिंह निवासी मीरपुर दसुआ तथा जसविंदर सिंह निवासी बंगालीपुर दसुआ के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और किसी भी नशे के सौदागर को बक्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here