Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: फैक्ट्री से सामान व नकदी चोरी कर लुटेरे फरार, घटना CCTV में कैद

Jalandhar News: फैक्ट्री से सामान व नकदी चोरी कर लुटेरे फरार, घटना CCTV में कैद

0
Jalandhar News: फैक्ट्री से सामान व नकदी चोरी कर लुटेरे फरार, घटना CCTV में कैद

जालंधर, ENS: जिले में लुटपाट और चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहीं। थाना 8 के अंतर्गत आते दोआबा चौक के पास मित्तल मेटल इंडस्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है, और चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फैक्ट्री मालिक को चोरी का पता सुबह फैक्ट्री खोलने पर पता चला, ओर चोरी की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दी।

फैक्ट्री मालिक का नाम सुनील कुमार जैन है, जिसने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह फैक्ट्री को वीरवार रात बंद करके घर चला गया था, और जब शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में आया तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। सुनील कुमार ने बताया की चोर फैक्ट्री का समान और नकदी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने फैक्ट्री के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पता चला कि देर रात एक्टिवा पर सवार होकर चोर आए ओर वारदात अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here